अबनाः रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान के साथ परमाणु बातचीत अपने सही रास्ते पर आगे बढ़ रही है।
सरगेई लावरोफ ने कहा कि 95 प्रतिशत विषयों के बारे में सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि अब केवल 5 प्रतिशत विषयों का समाधान ही बचा है जिनमें से 2 या 3 कुछ पेचीदा हैं। लावरोफ़ ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ़ेंस में कहा कि वह ईरान के एटमी प्रोग्राम के भविष्य के बारे में उम्मीदवार हैं। उन्होंने न्यूयार्क एक प्रेस कॉन्फ़ेंस में कहा कि बातचीत करने वाले सभी पक्ष, सहमति तक पहुंचने के हित में हैं। रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि अभी 24 नवंबर तक का समय बाक़ी है।
सरगेई लावरोफ़ का यह बयान एसी स्थिति में सामने आया है कि फ़्रांस के विदेशमंत्री लोरेन फ़ेबयस ने कहा है कि अफ़सोस की बात है कि बातचीत में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई है।
इससे पहले ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि परमाणु बातचीत बहुत गंभीरता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि परमाणु बातचीत करने वाले पक्षों को आगामी दो महीनों के दौरान बातचीत के लिए अधिक समय देना चाहिए।
दूसरी ओर रूस के विदेश उपमंत्री सरगेई रियाबकोफ़ ने कहा कि बातचीत करने वाले पक्षों के बीच पाए जाने वाले मतभेदों को समाप्त करने के लिए रूस ने दोनो पक्षों को एक प्रस्ताव दिया है जिसे दोनो पक्षों ने पसंद किया है।
29 सितंबर 2014 - 18:01
समाचार कोड: 641169
रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान के साथ परमाणु बातचीत अपने सही रास्ते पर आगे बढ़ रही है।